फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एईएस का एक मरीज जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
एईएस का एक मरीज जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

तेज बुखार व अन्य बीमारी से पीड़ित 11 बच्चों का हो रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मौसम में बदलाव के कारण जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जेई, एईएस वार्ड में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के एक मरीज का उपचार चल रहा है। वहीं, संक्रामक रोग वार्ड में तेज बुखार, झटका, निमोनिया के अलावा अन्य बीमारी से ग्रसित 11 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे तीमारदारों ने कहा कि बच्चों को पहले हल्का बुखार हुआ तो दवा लेकर आया, लेकिन राहत नहीं मिली। जिला अस्पताल के डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए भर्ती कर लिया। जेई, एईएस वार्ड में नौतनवां के आयुष एईएस के मरीज हैं। वहीं संक्रामक रोग वार्ड में ब्यूटी, शीतल, दिव्यांश, अन्नू, बालकृष्ण, अंश, बेबी पुनिता, तारीसा, अंशिका, सीमा आदि का इलाज चल रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने कहा कि मौसम में उतार चढ़ाव होने से वायरल फीवर के अलावा छोटे बच्चों में निमोनिया सहित अन्य बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में बच्चों को ठंड से बचाएं। किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय ने बताया कि बच्चों को तेज बुखार, निमोनिया के अलावा सर्दी, खांसी हो रही है। ऐसे में उनको गर्म कपडे़ पहनाएं। छह माह तक छोटे बच्चों को केवल मां का दूध ही पिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें