फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसीपी के काला कोट वाला गुंडा बयान पर भड़के अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। दिल्ली के एक एसीपी द्वारा कथित रूप से काला कोट वाला गुंडा कहे जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को दोपहर में जुलूस निकाला। इसके विरोध में वह न्यायिक कार्य से भी विरत रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर अधिवक्ताओं ने सीजेआई को पत्र लिखकर भड़काऊ बयान देने वाले एसीपी की सेवा समाप्त करने की मांग की। संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला ने कहा कि अधिवक्ता न्यायिक व्यवस्था की सबसे अहम कड़ी माने जाते हैं। अधिवक्ताओं की बदौलत ही लोकतंत्र में नियम और कानून का पालन हो पा रहा है व पीड़ितों को न्याय मिल पा रहा है।
इस मौके पर संघ के पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी, रवींद्र त्रिपाठी, दयानंद यादव, मनोज मिश्रा, अमित सिंह, विभूति यादव, रमेश चौधरी, आशीष श्रीवास्तव, इब्राहिम शेख, लखन श्रीवास्तव, संतोष पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें