बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने समस्या के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा पत्र
नौतनवा। कस्बे में 18 दिनों से रसोई गैस की किल्लत की समस्या को लेकर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम नवीन प्रसाद से मुलाकात की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से रसोई गैस उपलब्ध कराने की मांग की।
अधिवक्ताओं ने रसोई गैस की किल्लत से हो रही समस्या का जिक्र करते हुए मांगों की अनदेखी करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि अधिवक्ताओं को मिला रसोई गैस अब समाप्ति की कगार पर है। साथ ही रसोई गैस के किल्लत की समस्या जस के तस ही बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इंडियन गैस की आपूर्ति नहीं होने से अधिवक्ताओं को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर एचपी कंपनी के एजेंसी से अटैच कर गैस उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी, साधु शरण मिश्र, राजेश कुमार श्रीवास्तव, दयानंद यादव, नागेंद्र शुक्ला, मनोज मिश्रा, रेयाज अहमद, अमित सिंह, अनिल कुमार, अभिमन्यु सिंह, अर्जुन कुमार मौजूद रहे।