फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने एसडीएम का किया घेराव

Wed, 16 Oct 2024 04:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा के अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन तहसील परिसर में बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उपजिलाधिकारी के आवास पर पहुंचकर उनका घेराव किया। दो दिन में कार्रवाई के आश्वासन के बाद एसडीएम को जाने दिए।
विज्ञापन

चार सूत्री मांगों को लेकर नौ अक्टूबर से ही अधिवक्ता तहसील परिसर में कलम बंद हड़ताल पर बैठे हैं। तहसील प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से बुधवार को अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे। नारेबाजी करते हुए एसडीएम आवास के सामने पहुंच गए जहां आवास से बाहर निकल रहे एसडीएम को अधिवक्ताओं ने घेर लिया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे।
एसडीएम ने अधिवक्ताओं से दो दिन का समय मांगा और आश्वासन दिया कि आगामी को शुक्रवार को कार्रवाई की जाएगी तब जाकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम ने जाने दिया। वहां से लौट कर अधिवक्ता धरने पर बैठ गए। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश चंद त्रिपाठी ने बताया कि एसडीएम का घेराव किया गया था। उन्होंने आगामी शुक्रवार तक का समय लिया है यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर साधू शरण मिश्र रेयाज अहमद, नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, जग नारायन शर्मा, तरुण कुमार श्रीवास्तव, महेन्द्र त्रिपाठी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, वीरेन्द्र नाथ पांडेय, अमित सिंह, शमसुद्दीन खान, विभूति प्रसाद यादव, रविन्द्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें