फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्बल वर्ग के 25 प्रतिशत बच्चों को दें प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्बल वर्ग के 25 प्रतिशत बच्चों को दें प्रवेश
विज्ञापन

- अनिवार्य एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित बैठक में डीएम ने जिम्मेदारों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दुर्बल वर्ग व अलाभित समूह के बच्चों को विभिन्न बोर्डों के गैैर सहायतित विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाए। विद्यालयों के संचालक कक्षा की कुल संख्या की 25 प्रतिशत सीट पर प्रवेश लेना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

ये बातें जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अनिवार्य एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत गैर सहायतित विद्यालयों के जिम्मेदारों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि पूर्व प्राथमिक से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों के प्रवेश को करते समय मानकों का पूर्णत: पालन सुनिश्चित किया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दुर्बल वर्ग व अलाभित समूह के बच्चों का प्रवेश इस बार ऑनलाइन होगा, इच्छुक व्यक्ति उसका लाभ उठाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि प्रथम चरण में प्रवेश के लिए इच्छुक अभिभावक दो से 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। उनके द्वारा आवेदनों का 26 से 28 मार्च के बीच सत्यापन करते हुए लॉक किया जाएगा। 30 मार्च को लॉटरी निकलेगी व पांच अप्रैल को उसका प्रवेश निजी विद्यालयों में किया जाएगा। इस दौरान डायट प्राचार्य रवींद्र सिंह, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी कामेश्वर कुमार, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अनुपम कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें