फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोहगीबरवा में बाढ़ के बाद सामान्य स्थिति बहाल करने को प्रशासन का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोहगीबरवा में बाढ़ के बाद उत्पन्न परिस्थितियों को सामान्य करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर कार्य प्राथमिकता से संचालित हो रहे हैं। इनमें स्वच्छता, स्वास्थ्य, पशुधन देखभाल, क्षति आकलन और राहत कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रतिदिन राहत और पुनर्स्थापना कार्यों की रिपोर्ट प्राप्त करते हुए वे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। शुक्रवार को बाढ़ के बाद संक्रमण और जलजनित बीमारियों की आशंका पर विशेष स्वच्छता अभियान चला। तीनों ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक भवनों, सड़कों और नालियों की व्यापक सफाई कराई गई। लगभग 70 सफाईकर्मियों की टीम लगातार क्षेत्र में कैंप कर सफाई कर रही है। अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए एक एडीओ सहित 09 ग्राम पंचायत सचिव तैनात हैं। बीडीओ निचलौल मौके पर स्वच्छता और अन्य कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। लोगों के स्वास्थ्य के लिए 02 चिकित्सकों सहित 10 स्वास्थ्यकर्मियों की मेडिकल टीम कैंप कर रही है। यह टीम गांवों में पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार कर रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की है।
पशुधन और क्षति आकलन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पशुओं की चिकित्सा के लिए पशुधन विभाग की टीम भी कैंप कर रही है। एक डिप्टी सीवीओ और 02 सीवीओ सहित 06 सदस्यीय टीम पशुओं का उपचार कर रही है। मृत पशुओं के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। राजस्व विभाग बाढ़ से हुई क्षति के वास्तविक आकलन के लिए व्यापक सर्वेक्षण करा रहा है। तहसीलदार निचलौल के अनुसार, 15 लेखपालों की टीम घर-घर पहुंचकर क्षति का सर्वे कर रही है।
विज्ञापन

राहत कार्य और समन्वय
सर्वेक्षण के आधार पर नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रभावित क्षेत्र की तीनों ग्राम पंचायतों में कम्युनिटी किचन संचालित हो रहे हैं। यहां प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने एसडीएम सहित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने स्वच्छता, स्वास्थ्य और क्षति आकलन कार्यों को आपसी समन्वय से प्रभावी ढंग से संचालित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें