लापरवाही बरतने वाले मातहतों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन
नौतनवा। अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार एवं डिप्टी कलेक्टर नंद प्रकाश मौर्य शनिवार की दोपहर नौतनवा तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम नवीन प्रसाद से वर्तमान में एसआईआर कार्य के प्रगति की समीक्षा कर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि मतदाता सूची को दुरुस्त करने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। कुछ बीएलओ के कार्य में रुचि न लिए जाने की शिकायत मिल रही थी। उन्हें चेतावनी दी गई है। समीक्षा बैठक में एसआईआर कार्य धीमा मिलने पर इसमें तेजी लाने और लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा के उपरांत एसडीएम ने सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर एसआईआर के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस दौरान तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, राहुल शर्मा, कृष्ण गोपाल, विनोद पटेल, अमित कुमार, राम विनय मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।