फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े मामलों में होगी तत्काल कार्रवाई : एडीजी

विज्ञापन
सोनौली में संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते एडीजी अखिल कुमार ।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े मामलों में होगी तत्काल कार्रवाई : एडीजी
विज्ञापन

- कोतवाली में जन संवाद कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। महिलाओं एवं बच्चों की तस्करी की रोकथाम के लिए जन संवाद कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को कोतवाली परिसर में हुआ। अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई होगी। मिशन शक्ति के तहत लोगों को जागरूक करें।
एडीजी ने कहा कि ग्राम प्रधान अच्छा काम कर रहे हैं। गांव में बाहरी व्यक्ति के आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। नागरिक सुरक्षा समिति बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि नेपाल मित्र देश है, नेपाल हमारे साथ खड़ा है। नेपाली नागरिकों को सम्मान दें। नेपाल जितना मजबूत बनेगा भारत उतना ही शक्तिशाली होगा।
विज्ञापन

उन्होंने सोनौली कोतवाली को चाइल्ड वेलफेयर थाना घोषित करते हुए बाल पुलिस कक्ष का उद्घाटन किया। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि फरियादियों से उचित व्यवहार करें। अगर कोई पीड़ित मिलता है तो उसका परिचय, बैकग्राउंड एवं काउंसिलिंग करते हुए कानूनी कार्रवाई आवश्यक है। मानव तस्करी दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा संगठित अपराध है।
कार्यक्रम का संचालन मानव सेवा संस्थान राजेश मणि त्रिपाठी किया। इस दौरान एसएसबी 66वीं वाहिनी के कमांडेंट बरजीत सिंह, 22वीं वाहिनी असिस्टेंट कमांडेंट ललित मोहन डोभाल, कोतवाल मनोज कुमार राय, चेयरमैन नौतनवां गुड्डू खान, प्रदीप सिह, राधेश्याम सिह, प्रेम जायसवाल, धर्मेंद्र सिह, वकील खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीजी ने किया रामजानकी मंदिर में दर्शन
सोनौली। एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने सोनौली नगर के प्राचीन मंदिर रामजानकी मंदिर पहुंचकर दर्शन किया। महंत शिव नारायण दास ने दोनों अधिकारियों को आशीर्वाद स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के निर्माण कार्य और गोशाला का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रेम जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, प्रेम सिंह, बाबा नन्हें दुबे, कन्हैया साहू, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें