फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने हाटस्पाट गांवों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
हॉटस्पॉट गांवों का निरीक्षण करते एडीजी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
एडीजी ने हॉटस्पॉट गांवों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

महराजगंज। गोरखपुर जोन के एडीजी दावा शेरपा ने बृहस्पतिवार को जिले के चार हॉटस्पॉट गांवों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस विपरीत हालात में आमजन की समस्याओं को दूर करने पर बल दिया जाए। सभी प्रयास यही करें कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में किसी प्रकार की आवाजाही न हो तथा आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कोल्हुई में बने यस रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया तथा उसके मालिक योगेंद्र सिंह से भी बात कर इस विपरीत हालात में क्वारंटीन किए गए लोगों को आवश्यक सहयोग देने की बात कही। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार, एसपी रोहित सिंह सजवान, एसडीएम राजेश जायसवाल, सीओ अशोक कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें