फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रवक्ता परीक्षा को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज की ओर से आयोजित प्रवक्ता पुरुष, महिला राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। रविवार को आयोजित परीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन की ओर से जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षा अवधि के दौरान लगातार निगरानी रखी गई और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा गया। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें