फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: त्योहार से पहले ड्राई फ्रूट बाजार में बढ़ी हलचल, काजू-बादाम की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
काजू एक हजार से 1400 और बादाम 1200 से 1400 रुपये किलो तक बिक रहा
विज्ञापन

बड़े पैकेट की जगह छोटे और बजट गिफ्ट पैक पर ग्राहकों का जोर
महराजगंज। त्योहार नजदीक आते ही ड्राई फ्रूट बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, किशमिश और अंजीर की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक मांग काजू और बादाम की बनी हुई है। वहीं, त्योहार पर अपनों को उपहार देने के लिए ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक भी लोगों की पसंद बन रहे हैं। लोग बड़े पैकेट के बजाय छोटे और बजट के अनुसार तैयार गिफ्ट पैक खरीदने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं।
दुकानदार आकाश अग्रवाल ने बताया कि बाजार में काजू की कीमत एक हजार से 1400 रुपये प्रति किलो, बादाम 1200 से 1400 रुपये, पिस्ता 1800 से दो हजार रुपये, अखरोट 1400 से 1800 रुपये, किशमिश 500 से 600 रुपये और अंजीर एक हजार से 1500 रुपये प्रति किलो तक है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा बिक्री काजू और बादाम की हो रही है।
विज्ञापन

त्योहार को देखते हुए 1200 से 1500 रुपये तक के छोटे गिफ्ट पैक की मांग अधिक है। इसके अलावा छह हजार रुपये तक के बड़े गिफ्ट पैक भी उपलब्ध हैं। इनमें काजू, पिस्ता, बादाम, अखरोट और किशमिश शामिल किए जाते हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार पैक तैयार करा रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार विवेक निगम और प्रिंस कुमाार के मुताबिक पहले ड्राई फ्रूट की मांग सीमित रहती थी लेकिन कोरोना के बाद लोगों में सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इसके चलते अब रोजमर्रा के खानपान में भी ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल बढ़ा है। त्योहारों पर गिफ्ट पैक की मांग बढ़ने से बाजार में कारोबार और तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें