-सीडीओ ने विकास खंड निचलौल और मिठौरा का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मिठौरा/निचलौल। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने शुक्रवार को विकास खंड मिठौरा व निचलौल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। पीड़ितों की फरियाद न सुनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निचलौल ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी के साथ ही अन्य कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में आवास, मनरेगा योजना, शौचालय, स्वयं सहायता समूह सहित अन्य बिंदुओं पर जिम्मेदारों के साथ चर्चा कर जानकारी ली। कहा कि फरियाद करने वाले पीड़ितों की समस्याओं का जल्द समाधान करें। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
ब्लॉक पर पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी अनुराग जैन ने सबसे पहले ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी सहित अन्य जिम्मेदार कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में कुछ जिम्मेदारों के दस्तावेज को इन्होंने जांच पड़ताल भी की। उसके बाद अधूरे आवास, शौचालय और मनरेगा योजना तथा सहायता समूह सहित कई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर जानकारी ली।
बैठक के बाद सभागार से बाहर निकल कुछ लोगों की समस्याएं सुनीं। जहां पर लोगों की फरियाद सुन ब्लॉक के जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी की ब्लॉक पर पहुंचने वाले पीड़ितों की फरियाद सुनकर जल्द निस्तारण किया जाए। गोसदन मधवलिया का निरीक्षण किए। दौरान खंड विकास अधिकारी शमा सिंह, सहायक खंड विकास अधिकारी विनय पांडेय, रविंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने मिठौरा ब्लाॅक का निरीक्षण करने के बाद पौधरोपण किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता, बीडीओ राहुल सागर, एडीओ सुरेश चन्द कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।