गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र का निवासी है गैंग का सरगना
भिटौली। भिटौली पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक कथित आपराधिक गिरोह के सरगना समेत छह लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह लंबे समय से आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए चोरी, धोखाधड़ी सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
पुलिस अभिलेख के अनुसार, गिरोह का सरगना अर्जुन निवासी लाल डिग्गी पार्क, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर है। करण, जाबिर अली, धनंजय, दिलदार तथा अशोक को गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया गया है।
एसएचओ सत्येंद्र कुमार राय की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरोह के सदस्यों के खिलाफ थाना भिटौली में पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। विवेचना के दौरान आरोप प्रमाणित पाए जाने पर न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल किए जा चुके हैं। गिरोह के सदस्य संगठित रूप से अपराध कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते रहे हैं और भविष्य में भी इनसे अपराध करने की आशंका बनी हुई है।
पुलिस ने तैयार गैंग चार्ट को जिला मजिस्ट्रेट महराजगंज से अनुमोदन मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।