फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सात ओवरलोड ट्रकों पर की गई कार्रवाई, सात लाख जुर्माना वसूलाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ओवरलोडिंग में रविवार को एआरटीओ व नौतनवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल सात वाहनों का चालान करते हुए कुल सात लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इनमें से तीन वाहन राजस्थान के हैं। इनमें मार्बल लोड कर नेपाल ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सीओ नौतनवा व उनके संयुक्त कार्रवाई में तीन ओवरलोड ट्रक पकड़े। इनमें राजस्थान से मार्बल लोड किया गया था और सभी नेपाल जा रहे थे। तीनों वाहनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार सदर ब्लाॅक में सीओ अंकुर गौतम के साथ संयुक्त कार्रवाई हुई। इस कार्रवाई में दो ट्रक घुघली, एक श्यामदेउरवा और एक भिटौली में ओवरलोड मिला। सभी पर एक-एक लाख लाख रुपये का जुर्माना लगाकर वसूल किया गया।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें