मिठौरा। पुलिस ने दुष्कर्म से संबंधित मामले में वांछित आरोपी नसरुद्दीन उर्फ सलमान (26) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के महुअरकोल का निवासी है। वर्तमान में गबड़ुआ में रह रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, एक गांव निवासी की तहरीर पर तीन नवंबर को आरोपी के खिलाफ चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजभान यादव कर रहे थे। पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की रात करीब 12:19 बजे पुलिस टीम ने खजुरिया पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार महराजगंज भेज दिया गया।