महराजगंज। किशोरी को बहला फुसलाकर बेचने के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस की ओर से आरोपी सर्वेश यादव निवासी विरमपुर बदेली थाना उसवा जनपद बदायूं की तलाश की जा रही थी। इसे शिकारपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
आरोपी के साथी किशोरी को बहला फुसलाकर लखनऊ ले गए थे। एक लाख रुपये में खरीद कर जनपद बदायू ले गए, जहां से पीड़िता किसी तरह बच कर निकलने में सफल हुई। यह जानकारी घुघली थानाध्यक्ष रामचरन सरोज ने दी। संवाद