फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को आरोपी के खिलाफ थाना भिटौली में बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि अभियुक्त ने अपनी बुआ के घर रह रही नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। भिटौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बादल (20) पुत्र राधेश्याम, निवासी पेमली, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी बादल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें