फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर विधवा के यौन शोषण का आरोप, युवक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। एक विधवा ने रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर सिंदुरिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। आरोप है कि पति की मौत के बाद आरोपी उसके घर आने-जाने लगा। उसने शादी करने का भरोसा देकर महिला से कई बार संबंध बनाए। बाद में महिला द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने पर वह टालमटोल करता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि 22 मार्च की रात करीब दस बजे आरोपी उसके कमरे में आया और उसका यौन शोषण किया।
इसके बाद शादी की बात कहने पर उसने इनकार कर दिया। आरोप है कि शिकायत करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के मुताबिक उसने घटना की सूचना स्थानीय थाने में दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजी। वहां से भी कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया। न्यायालय ने प्रार्थनापत्र स्वीकार करते हुए थाना प्रभारी को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार विवेचना कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी अखिलेश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें