फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चाकू की नोक पर दुष्कर्म का आरोप

Mon, 21 Apr 2025 07:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर एक गांव के युवक पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर किराए के मकान में रहती है। इसी बीच बगल गांव का रहने वाला एक युवक वहां आने जाने लगा। आरोप है कि 19 अप्रैल को आरोपी युवक घर में घुस गया और विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शोर मचाना चाहा तो आरोपी युवक ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। रविवार को इसकी शिकायत लेकर युवक के घर गई तो उसके परिजन मारने पीटने लगे। चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने तहरीर मिलने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें