फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। एक गांव निवासिनी युवती ने गांव में स्थित मान्यता प्राप्त मदरसा के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही युवती ने आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। मामले में युवती के भाई ने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कार्यवाहक प्रधानाचार्य की पत्नी ने भी युवती के भाई के मोबाइल पर यह आपत्तिजनक फोटो भेजी है। पीड़िता युवती के भाई ने मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। इस संबंध में एसओ अभय नारायण सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है, मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें