फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन शादियां छिपाकर शादी करने और पत्नी को घर से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी पहले से कर चुका था तीन शादी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

पत्नी पर मां से रुपये मांगने के लिए बनाता था दबाव
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नटवां की तैबुननिशा ने पति अवुहौरेरा निवासी ग्राम पकड़ी खुर्द के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक ने तीन शादियां छिपाकर उससे शादी की और मां से रुपये नहीं मांगने पर घर से निकाल दिया।
महिला तैबुननिशा का आरोप है कि शादी के बाद पति ने अत्याचार शुरू कर दिया। वह लगातार मारपीट करता और उसकी मां से पैसे मांगने का दबाव डालता था। जब महिला ने इनकार कर दिया तो पति ने गलत तरीके से महिला की मां पर बच्चे गिराने का झूठा आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया और महिला को अपनी मां के खिलाफ बयान देने के लिए जबरदस्ती दबाव बनाया। जब महिला ने मना कर दिया तो पति ने उसे बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैबुननिशा ने आरोप लगाया कि अवुहौरेरा ने उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और बताया कि उसकी कोई शादी नहीं हुई है। माता-पिता की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली लेकिन घर पहुंचते ही पता चला कि पति पहले से तीन शादियां कर चुका है। महिला ने बताया कि 10 मार्च को पति उसे जबरदस्ती महराजगंज लेकर आया और मां के खिलाफ बयान देने को मजबूर करने लगा। किसी तरह जान बचाकर भाग निकली और अब माता-पिता के पास सुरक्षित पहुंच गई है। पति अवुहौरेरा मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां दे रहा है।

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तैबुननिशा की तहरीर पर आरोपी पति अवुहौरेरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें