फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर अपनी 17 वर्षीया बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक और उसके परिजन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी 17 वर्षीया बेटी को गांव का ही जितेंद्र 18 अगस्त की शाम करीब चार बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। बेटी के घर से लापता होने की जानकारी मिलने पर शाम करीब पांच बजे वह आरोपी जितेंद्र के घर पहुंची और उसके बारे में पूछताछ की। आरोप है कि इस दौरान जितेंद्र की मां उर्मिला तथा जानकी और झिनकी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने की कोशिश की।
आरोपियों ने दोबारा शिकायत लेकर घर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस से किशोरी को बरामद कराने के साथ ही आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जितेंद्र, उर्मिला, जानकी व झिनकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें