फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाबालिग अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हरा बरईपार निवासी दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं कई गंभीर मुकदमे
विज्ञापन


परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस से शनिवार को जेल भेज दिया। इनमें बड़हरा बरईपार निवासी महफूज उर्फ भोला के खिलाफ पहले से मारपीट, दुष्कर्म, धमकी और जानलेवा हमला समेत कई गंभीर प्राथमिकी दर्ज हैं। वर्ष 2017 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 16 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे घर की सफाई कर रही थी। फर्श की पुताई के लिए वह घर के पास से मिट्टी लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे और नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अपने साथ ले गए। काफी देर तक बेटी के वापस नहीं लौटने पर मां ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 12 बजे अचानक किशोरी ने घर का दरवाजा खटखटाया। पूछताछ में उसने बताया कि मिट्टी लेने के दौरान दो युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाया था। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले गए। किशोरी ने आरोप लगाया कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर किशोरी के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान भी मिले।
बुधवार को किशोरी की मां ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने पहले आरोपी नसीम को बृहस्पतिवार और दूसरे आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दूसरा आरोपी महफूज उर्फ भोला बड़हरा बरईपार का निवासी है।
पुलिस के मुताबिक महफूज के खिलाफ वर्ष 2011 से 2018 के बीच करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, दुष्कर्म, धमकी और जानलेवा हमला जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वर्ष 2017 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन


एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें