फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने युवती को भी बरामद कर लिया है। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले से संबंधित वांछित आरोपी शिवम गुप्ता निवासी परसवा को हड़िया ओरब्रिज बस्ती के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

युवती की मां ने 26 मार्च को थाना कोतवाली खलीलाबाद में उक्त आरोपी के खिलाफ अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में तहरीर दी। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें