फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिना नोटिस निर्माणाधीन मकान गिराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैसिया ललाइन निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने एनएचएआई पर आरोप लगाते हुए कहा है कि एनएचआई की बिना ने किसी पूर्व सूचना या नोटिस दिए उनके नवनिर्मित मकान को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने इस मामले में उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैसिया ललाइन निवासी पीड़ित सुनील कुमार श्रीवास्तव ने शिकायती पत्र में बताया कि गाटा संख्या-972 पर वह मकान का निर्माण करा रहे थे। निर्माण कार्य एनएचएआई द्वारा बनाए गए नाले से करीब 9 फीट छोड़कर कराया जा रहा था और दीवारें भी खड़ी हो चुकी थीं। इसी बीच अचानक एनएचएआई टीम पहुंची और बिना किसी नोटिस या सूचना के निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से भौतिक सत्यापन कराने, संबंधित टीम व कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने और मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस संदर्भ में तहसीलदार नौतनवा कर्ण सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें