फरेंदा। थाना क्षेत्र के परसाबेनी में धर्मांतरण कराने का मामला प्रकाश में कुछ दिन पूर्व आया था। गांव निवासी ने एक व्यक्ति ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर कुछ लोगों पर अपनी पत्नी का धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है।
वायरल वीडियो में पीड़ित कह रहा है कि कुछ लोग उसकी पत्नी का धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म में करवा दिए हैं। इसकी शिकायत उसने डायल 112 पुलिस को दिया पुलिस मौके पर पहुंची और कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ दिन पूर्व भी इस प्रकार का मामला सामने आया था जिसे पुलिस गंभीरता से नहीं ली।
इस प्रकार की गतिविधि फरेंदा क्षेत्र के जोगियाबारी व मथुरानगर में भी खेल चलता हैं, जहां प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा भी होती है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित इस वीडियो से हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के अनुसार, मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद का है। संवाद