फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकनाली पर सड़क निर्माण का आरोप

Sat, 21 Jul 2018 12:39 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
चकनाली पर सड़क निर्माण का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने शुक्रवार को एडीएम को ज्ञापन देकर कार्यदायी संस्था पर मनमाना तरीके से चकनाली पर सड़क का निर्माण का आरोप लगाया है। उनकी मांग है कि मौके जांच कराकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाए।  
विज्ञापन


भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्र ने कहा कि पनियरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रानीपुर व लक्ष्मीपुर के किसानों के खेतों के बीच एक चकनाली है। उसी चकनाली पर कार्यदायी संस्था की तरफ से मनमाने तरीके से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस सड़क के बनने से किसानों की भूमि भी उसी में चली जा रही है। जिससे किसानों का नुकसान हो रहा है।संबंधित किसान जब मौके पर काम कर रहे लोगों से विरोध जताते हैं तो कार्यदायी संस्था के लोग पुलिस के माध्यम से उनका उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने सड़क निर्माण की अविलंब जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान बेमियादी धरना शुरू करेंगे। इस दौरान वीर बहादुर गुप्ता, राजेश, राजकुमार, हीरालाल, रविलाल, भजुराम, रामनेवास, लालजी, राकेश, राजकिशोर, बजरंगी, भुआल, रामसूरत, ज्ञानमती, राममिलन, दीपचंद, लालचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें