फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फर्जी केस में फंसाने का आरोप, एसपी से मिले भूतपूर्व सैनिक

Tue, 15 Apr 2025 05:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के परासखाड़ गांव में पांच अप्रैल को नशे में कुछ लोगों ने मारपीट की थी। मामले में फर्जी केस को लेकर भूतपूर्व सैनिक मनोज कुमार राना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया की गोरखा समाज के लोगों को नशे में मारापीटा गया था, लेकिन पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

गांव के सोहन यादव, राजकुमार, सुरेश ने बताया कि पांच अप्रैल को पिता और पुत्र नशे में झगड़ा कर रहे थे। गांव के प्रमोद ने बीच-बचाव का प्रयास किया। तभी पिता-पुत्र ने प्रमोद की पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गए। घटना की सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा होकर विरोध करने लगे। आरोपी पिता-पुत्र अपने घर की छत पर चढ़कर ईंट फेंकने लगे, जिससे झुगवां गांव के थारु समाज के लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर चौक पुलिस पहुंचकर आरोपी के ही तहरीर पर केस दर्ज कर ग्रामीणों को फर्जी केस में फंसा रही है। विवाद के दौरान जो व्यक्ति गांव में मौजूद नहीं था उसके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करने में लगी है। इस दौरान प्रमोद, कंचन सिंह, किरन, उमाशंकर, आशा, सुनिता, नीलम, कलावती मौजूूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें