फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पैसा वापस करने के बहाने बुलाकर मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित चिउटहां गांव निवासी इश्तेयाक ने बरवा कला निवासी दो लोगों पर धमकी और गाली-गलौज करते हुए मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में इश्तयाक ने बताया कि मेरे भाई मनौवर ने कुछ समय पहले बरवा कला गांव निवासी अब्दुल रज्जाक व बलवंत से लकड़ी खरीदी थी। जिसका पैसा भाई ने मेरे ही मोबाइल से भेजा था। इसके बाद लकड़ी मांगी गई तो रज्जाक ने पैसा मिलने से इंकार करते हुए लकड़ी देने से मना कर दिया। 30 अप्रैल को जब मैंने अब्दुल रज्जाक से फोन कर कहा हो तो उसने कहा कि आप बलुअही धूस पर बैंक के पास आ जाओ, मैं तुम्हारा पैसा वापस कर दूंगा। जब मैं वहां पहुंचा तो अब्दुल रज्जाक व बलवंत दोनों मुझे लाठी से मारने लगे। मारपीट में मेरा सिर फट गया और दाएं पैर चोट आई है। शोर मचाने पर लोग इकठ्ठा होने लगे तो दोनों जान मारने की धमकी देते हुए भागे। इस संबंध में एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें