फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 28 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे उनकी पतोहू घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान दीना नामक व्यक्ति उनके घर में घुस आया और उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय घर में अन्य कोई सदस्य मौजूद नहीं था और उनके दोनों बेटे बाहर रहते हैं। आरोपी ने सूना घर देखकर इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है और वह दबंग व आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दीना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें