फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली ट्रांसफार्मर का 74 अदद प्लेट के साथ पकड़ा गया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। पुरंदरपुर क्षेत्र के मनिकौरा गांव के समीप सिंचाई के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर के चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरंदरपुर गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि 21 सितंबर को मनिकौरा गांव के बाहर ट्यूबल के लिए लगाया गया बिजली ट्रांसफार्मर से प्लेट सहित कुछ अन्य सामान चोर उठा ले गए थे। मामले में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मुकेश कुमार शुक्ला ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को दिन में मुखबिर की सूचना पर मनिकौरा गांव के सामने 74 अदद ट्रांसफार्मर प्लेट के साथ डोलई सहानी ग्राम लोटनडीह, थाना लोटन, जिला सिद्धार्थनगर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें