फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 122 सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, शासन को भेजा पांच करोड़ का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले की खराब सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से 122 सड़कों को मरम्मत कर गड्ढामुक्त करने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस कार्ययोजना में कुल करीब 223.60 किलोमीटर लंबी सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सड़कों में गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले संपर्क मार्गों के साथ नहर किनारे बनी सड़कें और अन्य महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। लंबे समय से मरम्मत के अभाव में कई सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने से आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी होती है। कई जगह गड्ढों के कारण वाहनों की रफ्तार भी प्रभावित होती है।
विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि बजट मिलने के बाद प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। विभाग की प्रस्तावित सूची में केवलापुर-झुगवां मार्ग, निचलौल-बहुआर-शीतलापुर मार्ग, घुघली-शिकारपुर-पोखरभिंडा मार्ग, परतावल-पचदेउरी मार्ग और महराजगंज-बागापार-लखिमाथरुआ मार्ग समेत 122 सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन

चमनगंज पुल-बहुआर जंगल मार्ग बदहाल
निचलौल। निचलौल अस्पताल मार्ग से चमनगंज पुल होकर जंगल के रास्ते बहुआर जाने वाली करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़क बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जंगल क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों और स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए यह प्रमुख मार्ग है। इसके बावजूद जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।
स्पीकअप
सड़क की बदहाली पर जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए ताकि जंगल क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। बारिश के समय में इन सड़कों पर चलने में काफी परेशानी होती है। खराब सड़कों पर हादसे होने की आशंका बनी रहती है।
-बिंदेश कुशवाहा, राहगीर
करीब दो साल पहले सड़क की मरम्मत कराई गई थी। बड़े और ओवरलोड वाहनों के आवागमन के कारण मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद सड़क फिर खराब हो गई। अब लोगों को जर्जर सड़क पर सफर करना पड़ रहा है।
-विपिन सिंह, राहगीर
वर्जन


जिले की 122 सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर करीब पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन


-कर्ण सिंह, सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें