फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाली मुद्रा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। एसएसबी 66वीं वाहिनी के बीओपी डंडा हेड के जवानों ने मंगलवार को नेपाल सीमा स्थित फरेंदी तिवारी बाजार के पास नेपाली मुद्रा के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नेपाली नंबर प्लेट की बाइक पर सवार था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एसएसबी जवान फरेंदी तिवारी बाजार क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके पास से 50,000 रुपये की नेपाली मुद्रा बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति के पास कोई वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं मिला। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने नाम गोविंद कुर्मी निवासी- ग्राम बगौली, जिला- रूपनदेही, नेपाल बताया और स्वीकार किया कि वह इस राशि को नौतनवा से लेकर अवैध रास्ते से नेपाल जा रहा था। पकड़े गए नेपाली नागरिक को जब्त की गई नेपाली मुद्रा और बाइक के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, नौतनवा को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें