ठूठीबारी। 26 फरवरी की रात टूरिस्ट बस पर पथराव करने वाले मुख्य आरोपित राजन गुप्ता को कोतवाली पुलिस कस्बे से गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। घटना के बाद से राजन फरार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र से 70 तीर्थ यात्री बस बुक करके नेपाल के काठमांडू पशुपतिनाथ मंदिर का दर्शन कर 26 फरवरी को करीब नौ बजे घर लौट रहे थे। बरगदवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास बस को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक चालकों से विवाद हो गया। बीच बचाव के बाद चालक बस को लेकर ठूठीबारी की तरफ आने लगा तो बाइक सवार युवक अपने दोस्तों को ठूठीबारी बाईपास पर बुला लिए और बस रोककर चारो तरफ से ईंट9पत्थर व सब्बल से हमला कर दिएए जिससे बस का शीशा पूरा टूट गया था l ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह के अनुसार, मुख्य आरोपी राजन गुप्ता फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया गया है।