फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र कr एक नाबालिग किशोरी के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में घुघली पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन किया, जिसमें स्थानीय गांव के ही निवासी आकाश सिंह का नाम सामने आया। शुरुआती जांच में अपहरण का मामला दर्ज था लेकिन साक्ष्य पुख्ता होते ही पुलिस ने दुष्कर्म की धाराएं व सुसंगत प्रावधानों और पक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर दी। घुघली पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी ग्राम हरखी, थाना घुघली का निवासी है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें