फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वार्डेन, रसोईया व सफाई कर्मी में आरोप-प्रत्यारोप जारी

Wed, 14 Feb 2024 08:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पनियरा में कई दिनों से अंदर चल रहा है। विवाद बुधवार सुबह बाहर आ गया। जब विद्यालय में काम करने वाली रसोईयां व सफाई कर्मी ने वार्डेन पर आरोपों की बौछार कर दी। दोनों के आरोप-प्रत्यारोप से बालिकाओं की शिक्षा पर बुरा असर पड़ रहा है। बालिकाओं को समय से नाश्ता खाना नहीं मिल रहा है। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो जिला समन्वयक व एबीएसए की तीन सदस्यीय टीम जांच करने पहुंची।
विज्ञापन


वार्डेन सुधा राय, रसोईया पार्वती, मंजना व सफाईकर्मी मीना में विवाद चल रहा है। वार्डेन जहां रसोइया व सफाईकर्मी पर चोरी का आरोप लगा रही हैं। वहीं रसोईया व सफाईकर्मी द्वारा वार्डेन पर मनमाने तरीके से कार्य करने व सड़ा गला सब्जी बनवाने का आरोप लगा रही हैं। मंगलवार को रसोईया जैसे ही गेट से बाहर निकलीं तो वार्डेन ने गेट में ताला बंद करा दिया। मंगलवार की रात से ही रसोईया व सफाई कर्मी बाहर खड़ी हैं। वहीं स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डिंगुरी टोला बेलहिया की रिंकू देवी ने सफाई कर्मी मिलावती देवी पर उसकी दो बच्चियों गौरी व गीतांजलि को मारने पीटने का भी आरोप लगाते हुए पनियरा थाने पर तहरीर दी है। मामले को तूल पकड़ता देख बुधवार की सुबह तीन सदस्यीय टीम मौके पर मामले की जांच करने पहुंची जिसमें जिला समन्वयक के के सिंह, अमन प्रताप व एबीएसए गरिमा यादव शामिल रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वार्डेन, रसोईया, सफाईकर्मी व छात्राओं से पूछताछ की जा रही है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें