फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूल प्रबंधक के खाते का गलत इस्तेमाल कर पैसे मांगने का आरोप

Thu, 17 Sep 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्यार्थियों के ग्रुप में चेतावनी जारी कर थाने में दी तहरीर, मैसेज वायरल
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा टिकूलहिया स्थित स्कूल के प्रबंधक के बैंक खाते का गलत इस्तेमाल कर पैसे मांगने का मैसेज सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। बुधवार सुबह इसकी जानकारी होने पर प्रबंधक ने तत्काल विद्यार्थियों से जुड़े व्हाट्सअप ग्रुपों में चेतावनी जारी की। साथ ही निचलौल थाने में लिखित सूचना देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रकरण की जांच साइबर सेल को सौंप दी है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल मैसेज की पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के अनुसार टिकूलहिया के निजी विद्यालय के प्रबंधक रेजी एसी को बुधवार सुबह पता चला कि उनके खाते का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर पैसे भेजने से संबंधित संदेश प्रसारित किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों से जुड़े ग्रुपों में संदेश भेजकर लोगों को सतर्क किया। उन्होंने अपने परिचितों को भी इस संबंध में जानकारी देकर किसी भी तरह का भुगतान नहीं करने की अपील की। प्रबंधक रेजी एसी ने बताया कि उनके बैंक खाते का गलत तरीके से प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच के लिए साइबर सेल को जांच के लिए लगाया गया है। जांच में दोषी का पता लगने पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें