फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। सीएचसी लक्ष्मीपुर के चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया जहां बच्ची का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

परिजन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुरन्दरपुर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जा रही है। बच्ची की चिकित्सकीय जांच और रिपोर्ट को भी विवेचना में शामिल किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि मामला गंभीर है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पीड़िता के स्वास्थ्य को लेकर भी पुलिस लगातार जानकारी ले रही है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें