फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक की हरकतों से परिवार दहशत में, पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की कथित हरकतों से एक परिवार दहशत में है। पीड़ित महिला ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि गांव में पड़ोस में रहने वाला युवक पिछले तीन महीने से उसके बेटे के मोबाइल पर मैसेज भेजकर गाली-गलौज कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि उसके और परिवार के अन्य सदस्यों ने कई बार आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि करीब 15 दिन पहले आरोपी ने उसकी बहन की बेटी को रास्ते में रोककर अश्लील टिप्पणी की और छेड़खानी का प्रयास किया।
महिला के मुताबिक, डर के कारण युवती किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंची। आरोप है कि आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के दरवाजे तक पहुंच गया और वहां बैठकर गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद से आरोपी बच्चों को देखते ही गाली-गलौज करने लगता है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी आरोपी ने उसके बेटे के मोबाइल पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की कथित हरकतों से परिवार के लोग परेशान हैं और महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें