फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन बेचने के नाम पर 5.77 लाख रुपये लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये लेने के बाद भी नहीं किया बैनामा, किसी अन्य के नाम कर दी रजिस्ट्री
विज्ञापन

महराजगंज। जमीन बेचने का झांसा देकर 5.77 लाख रुपये लेने और बाद में जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम बैनामा करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नेता सुरहुरवां गांव निवासी अधिवक्ता अभिषेक मिश्र ने बताया कि जंगल बांकी टुकड़ा नंबर-14 निवासी अजय प्रताप यादव ने नगरपालिका क्षेत्र के पिपरदेउरा स्थित आराजी नंबर-942 की जमीन की खतौनी दिखाकर उसे बेचने का सौदा तय किया था। अजय की बातों पर भरोसा कर अभिषेक ने 18 अप्रैल 2022 से 25 मई 2022 के बीच उसके एचडीएफसी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खातों में कुल 5.77 लाख रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन


रुपये देने के बाद जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कई बार कहने पर आरोपी टाल-मटोल करता रहा। 3 दिसंबर 2022 को अभिषेक को जानकारी हुई कि आरोपी ने इसी जमीन के एवज में किसी अन्य व्यक्ति से भी रुपये लिए हैं। इस संबंध में फोन पर पूछताछ करने पर आरोपी ने आश्वासन देकर मामले को टाल दिया।

अभिषेक के मुताबिक 22 जून 2026 को उन्हें पुख्ता जानकारी मिली कि अजय प्रताप यादव ने उक्त जमीन को 8 अप्रैल 2026 को ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम बैनामा कर दिया है। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि अभिषेक मिश्रा के तहरीर पर आरोपी अजय प्रताप यादव निवासी जंगल बांकी टुकड़ा नंबर-14 थाना पनियरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें