फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

Sat, 05 Oct 2024 07:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लेखपाल की गिरफ्तारी से लेखपाल भड़क उठे। उन्होंने कार्य बहिष्कार कर सभी तहसीलों में धरना प्रदर्शन किया। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई को अनुचित करार दिया है।
विज्ञापन

धरने पर बैठे लेखपाल सदर तहसील अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने कहा कि निचलौल तहसील में कार्यरत लेखपाल श्री मुन्ना लाल यादव को एंटी करप्शन टीम ने बिना किसी साक्ष्य के गिरफ्तार कर लिया गया है। इसका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान ऋषिकेश शर्मा, अनिल मिश्रा, जनार्दन प्रजापति, जनक राज प्रजापति, मारुति नंदन, लोकपति त्रिपाठी मौजूद रहे।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय तहसील में लेखपालों ने धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि लेखपाल मुन्ना लाल यादव को शुक्रवार को बिना किसी ठोस साक्ष्य एवं गवाह के जबरन रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस टीम ने बोलेरो में बैठाकर मारते-पीटते सिंदुरिया थाने ले जाकर केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम की ओर से लेखपालों को धमकाया गया। महिला लेखपाल से अभद्रता की गई। प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। तहसील अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, तहसील मंत्री रामानंद चौधरी, अजय कसौधन, रेनू पटेल, अंशुमान महतो, मंसूर अहमद, अरूण कसौधन, बनारसी मौजूद रहे।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील उप शाखा नौतनवा के लेखपाल तहसील परिसर में धरने पर बैठे रहे। तहसील अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि निचलौल तहसील में कार्यरत लेखपाल मुन्ना लाल को एंटी करप्शन टीम बिना किसी साक्ष्य व सबूत के तहसील कार्यालय से गिरफ्तार कर सिंदुरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। लेखपाल के पास कोई रुपया बरामद नहीं हुआ है। इस मौके पर दीपेंद्र धवल, राघवेंद्र विश्वकर्मा, जहरुद्दीन, विक्की सहानी, राहुल शर्मा, सूरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें