फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
विज्ञापन

फर्राटा पंखा लगाते समय हुआ हादसा, मां को बचाने में गई बेटी की जान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा/धानी। क्षेत्र के धानी गांव में बुधवार को दिन में फर्राटा पंखा लगाते समय मां-बेटी करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी निवासी निशा चौधरी (35) सुबह 11 बजे अपने कमरे में फर्राटा पंखा लगा रहीं थीं। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं और नीचे गिर गईं। उन्हें तड़पता देख बेटी करिश्मा (12) बचाने पहुंची तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन अस्पताल ले गए, जहां पर मां बेटी को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चंद्रहास मिश्रा मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गए। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। निशा के पति मुंबई कमाने गए हैं। घर पर मां के साथ सिर्फ एक बेटा-बेटी थे। तहसीलदार रामानुज त्रिपाठी ने कहा कि महिला के नाम से जमीन होगी तो पारिवारिक लाभ के साथ अन्य सरकारी सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
मौत से एक घंटा पहले बच्चों के साथ पहुंचीं थीं निशा
धानी बाजार। करंट की चपेट में आने से एक घंटा पहले निशा अपनी बहन के घर संतकबीरनगर के हरैया मुसहरा से बच्चों के साथ घर लौटी थीं। बहन बार-बार रुकने की जिद कर रही थी, लेकिन वह नहीं रुकीं। बहन के घर से आने के बाद गर्मी के कारण पंखा लगाने जा रहीं थीं, तभी हादसे का शिकार हो गईं। मां व बहन की मौत के बाद 9 वर्षीय रितेश बदहवास हो गया है। वह बार-बार मां-बहन के शव को एकटक देख रहा था। उसकी आंखों के सामने दोनों ने तड़प कर दम तोड़ दिया। महिला के पति छठ पूजा के बाद ही जिविकोपार्जन के लिए मुंबई कमाने गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें