फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर/ परतावल। जिले में दो सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। वहीं एक शख्स घायल हो गया। हादसे घुघली और श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में हुए।
विज्ञापन

शिकारपुर प्रतिनिधि के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा टोल प्लाजा के पास सोमवार को रामपुर महुअवा गांव निवासी प्रिंस मौर्य (22) की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घायलावस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। घटना की जानकारी होने पर परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया। हादसे के वक्त प्रिंस ससुराल जा रहे थे। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा तिवारी गांव के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चला रहे संजय कुमार (40) निवासी नदुआ थाना कोतवाली सदर की मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा उसका साथी पिपराइच निवासी गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। बाइक चला रहे शख्स ने हेलमेट पहना था। हादसे के वक्त दोनों गोरखपुर से महराजगंज आ रहे थे। इंस्पेक्टर विजय राज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें