फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में नहीं बनेंगे सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव ने डीएम व बीएसए को पत्र भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में बनाए जाने वाले सामुदायिक शौचालय विद्यालय की भूमि में नहीं बनेंगे। इसे बनाने के लिए ग्राम पंचायतों को विद्यालय से अलग भूमि उपलब्ध करानी होगी।
जिले में 923 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। कुछ जिलों से यह बात सामने आई है कि सामुदायिक शौचालयों का निर्माण परिषदीय विद्यालय की भूमि पर कराया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने सभी डीएम व बीएसए को पत्र भेजकर कहा है कि किसी भी दशा में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण परिषदीय विद्यालय परिसर में नहीं किया जाएगा। विद्यालय परिसर में जो शौचालय बनेंगे उसका प्रयोग विद्यार्थी ही करेंगे, जबकि सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में बाहरी व्यक्ति भी उसका प्रयोग करते हैं। विद्यालय अवधि में बाहरी व्यक्तियों के प्रयोग से शिक्षण कार्य में भी अवरोध होगा। ऐसे में विद्यालयों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किसी भी दशा में विद्यालय में नहीं होगा। अपर मुख्य सचिव के पत्र का अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 से अधिक स्थलों पर बंद हुआ काम
जिले के भी 24 से अधिक विद्यालय परिसरों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की योजना थी, मगर अपर मुख्य सचिव का पत्र आने के बाद निर्माण रोक दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक एके उपाध्याय ने बताया कि रोके गए स्थलों के एवज में दूसरे स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें