फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेल वन एप की मदद से सभी सुविधाओं तक पहुंच आसान

Tue, 22 Jul 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यात्रियों के लिए रेलवे की रेल वन एप मददगार साबित हो रहा है। एक एप से ही लोगों को टिकट बुकिंग से लेकर पीएनआर स्टेट्स, खाना ऑर्डर करने की सुविधा मिल रही है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिल रही है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में ऑनलाइन सेवा सुविधा के विस्तार पर खास ध्यान दिया जा रहा है। रेलवे ने पहले से अपनी अधिकतर सेवाओं को ऑनलाइन कर रखा है। अप्रैल 2025 में एआइ से लैस रेलवन एप सभी सेवाओं व सुविधाओं का माध्यम बन गया है।
यात्रियों को मोबाइल में अलग-अलग एप इंस्टाल करने से लोगों को निजात मिल गई है। एक ही प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया हो रही हैं। इसके माध्यम से टिकट बुकिंग, ट्रेन की रियल टाइम ट्रैकिंग, पीएनआर स्टेट्स चेक करने, खाना ऑर्डर करने जैसी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय निवासी अजय कुमार पटेल, अमित वर्मा, राकेश चौधरी, राम प्रवेश रेलवन एप का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें