फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनपद, एक उत्पाद की प्रगति ठीक नहीं होने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
‘एक जनपद, एक उत्पाद’ की प्रगति ठीक नहीं होने पर डीएम नाराज
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार की शाम जिला उद्योग बंधु समिति और औद्योगिक इकाइयों के कानून व सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। उद्योगों से संबंधित विभिन्न विंदुओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की धीमी प्रगति पर डीएम ने असंतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

‘एक जनपद, एक उत्पाद’ की प्रगति ठीक नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। डीएम ने कहा कि यदि इस योजना के संदर्भ में एक माह में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। मिनी औद्योगिक आस्थान सिसवां में आवंटित भूखंडों के संदर्भ में जिलाधिकारी कड़ा निर्देश दिया कि यहां पर जो इकाइयां कार्यरत नहीं हैं। उनका आवंटन एक माह का नोटिस देकर निरस्त किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार, अपर उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें