फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिक्षाटन कर आशा कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिक्षाटन कर आशा कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

मानदेय नहीं बढ़ने से हैं परेशान, भिक्षा मांग कर एकत्र की धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बीते कई दिनो से आशा कार्यकर्ता आंदोलित हैं। उनका मानदेय नहीं बढ़ा है, जिससे सभी आशा कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त है। शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने शहर में भिक्षाटन का अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आवाज बुलंद की। आशा कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन

आशा कार्यकत्री एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष जमीरून निशा के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहर में दुर्गा मंदिर से लेकर कॉलेज रोड समेत अन्य स्थानों से भिक्षाटन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई के इस दौर में कम मानदेय पर गुजर-बसर नहीं हो पा रहा है। काम के एवज में मिलने वाली धनराशि को एक निश्चित मानदेय में परिवर्तित किया जाए। संगिनी का दुर्घटना बीमा कराया जाए। इसके अलावा उनको स्मार्ट फोन मिलना चाहिए। एक आशा कार्यकर्ता का कम से कम 18000 मानदेय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंदोलन करते हुए 23 दिन हो चुके हैं, लेकिन सरकार मांगों के प्रति गंभीर नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान हिना पासवान, नगीना, विमला, प्रमिला, सवित्री आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें