फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साइंस मेला प्रदर्शनी में आराधना प्रथम व अंबिकेश दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
इनोवेशन ट्रैक से लेकर लोकनृत्य तक युवाओं ने दिखाई हुनर की चमक
विज्ञापन

कविता लेखन में नितेश सिंह ने प्रथम व उजाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
चौक बाजार। युवा कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को कल्चरल एवं इनोवेशन ट्रैक आयोजन महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम में किया गया। जनपद स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि व युवा कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष विभ्राट चंद कौशिक ने किया।
जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इनोवेशन ट्रैक/साइंस मेला प्रदर्शनी में प्रथम स्थान आराधना चौधरी एवं द्वितीय स्थान अंबिकेश गुप्ता की टीम ने प्राप्त किया। कविता लेखन में नितेश सिंह ने प्रथम व उजाला ने द्वितीय, लोकगीत में सत्य प्रकाश एवं टीम ने प्रथम व कविता एवं टीम द्वितीय, लोकनृत्य में निधि एवं टीम ने प्रथम व सीमा एवं टीम ने द्वितीय, पेंटिंग में आदित्य गौर ने प्रथम एवं श्वेता शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में नितेश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कहानी लेखन में श्रेया पटेल प्रथम एवं विजयलक्ष्मी द्वितीय स्थान पर रहीं। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का निर्णयन बेचू दास एवं विपिन पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. दिवाकर सिंह विभागाध्यक्ष, भूगोल विभाग, पीजी कॉलेज, डॉ. हरेंद्र यादव प्रधानाचार्य, दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज एवं मेजर रामपाल यादव प्राचार्य, गोरखपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ महाविद्यालय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें