फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यूरिया की किल्लत को लेकर आप का प्रदर्शन

Sat, 19 Jul 2025 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। यूरिया की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने किसानों को खाद उपलब्ध कराने के साथ ही मनमानी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और सिसवा विधानसभा प्रभारी जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों के गोदामों में तत्काल यूरिया खाद की आपूर्ति की जाए, क्योंकि क्षेत्र के किसी भी सहकारी समिति के गोदाम में यूरिया नहीं है। किसान सुबह से लाइन में खड़े रहते हैं।
मजबूरी में प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदने को विवश हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने शहर से गांव तक हर चौराहे पर मधुशालाएं खोल दी हैं, लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द गोदामों में खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो पार्टी आंदोलन करेगी। इस दौरान पार्टी के विनोद मौर्य, राधेश्याम यादव, विनोद भारती, रज्जाक अली, राजू भारती समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें