फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में दो दिन से करवट ले रहे मौसम को देखकर किसान परेशान हैं। सोमवार शाम पांच बजे तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। करीब आधे घंटे चली तेज हवाओं के बीच गर्मी से थोड़ी राहत मिली। किसानों ने कहा कि यदि समय से कटाई नहीं हुई और फिर बारिश हुई तो फसल तो खराब होगी ही आर्थिक रूप से नुकसान भी उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में लॉकडाउन की वजह से अधिकांश किसानों की फसल नहीं कटी है। पर्याप्त मात्रा में कंबाइन न चलने की वजह से किसान प्रतिदिन यही प्रार्थना कर रहे थे कि मौसम न खराब हो। रविवार शाम से खराब हुआ मौसम रुक-रुककर बदलता रहा है। आंधी तथा हल्की बारिश के साथ पड़े ओला पड़ने से किसानों की समस्या बढ़ गई है। किसान सुबह उठें तो वे इस प्रयास में जुट गए कि किसी प्रकार उनकी फसल कट जाए मगर कंबाइन न मिलने की वजह से कटाई नहीं हो पाई। सोमवार को दोपहर बाद फिर बादल छाने लगे। शाम होते-होते धूल भरी आंधी शुरू हो गई तथा छिटपुट जगहों पर बूंदाबांदी हुई। यह मंजर देख किसान परेशान हैं। परतावल क्षेत्र के किसान रघुवीर, नंदू, सोमई आदि का कहना था कि एक तो मशीन न मिलने से परेशानी है दूसरे मौसम भी साथ नहीं दे रहा है। बारिश की वजह से नुकसान अधिक हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें